इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच शुक्रवार, 03 अप्रैल को चेन्नई के होम ग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले CSK ने अपने नए खिलाड़ी सरफराज खान (Sarfaraz Kha) के पिता नौशाद खान (Naushad Khan) को एक बेहद ही खास तोहफा दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से सरफराज खान और उनके पिता का एक खास वीडियो साझा किया है जिसमें सरफराज अपने पिता नौशाद खान को चेन्नई सुपर किंग्स की एक खास टी-शर्ट गिफ्ट करते दिखे हैं। इस वीडियो में सरफराज पहले अपने पिता का चेन्नई में स्वागत करते हैं और फिर उन्हें सीएसके की तरफ से 97 नंबर की जर्सी गिफ्ट करते हैं।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज के पिता के लिए खासतौर पर ये जर्सी बनवाई है। जान लें कि इस जर्सी का नंबर 97 इसलिए दिया गया है क्योंकि सरफराज के पिता का नाम नौ=9 और शाद=7 (97) साउंड करता है। आप सीएसके द्वारा शेयर किया गया वीडियो नीचे देख सकते हो।