CSK vs MI, IPL 2021: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल 14 के दूसरे चरण का आगाज हो चुका है। धोनी की टीम सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मुंबई की धारधार गेंदबाजी के सामने सीएसके के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए जिसमें कप्तान एम एस धोनी भी शामिल हैं।
सीएसके की टीम ने 7 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए और अंबाती रायडू हाथ में गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन चले गए थे। सीएसके की डूबती नैया पार लगाने की जिम्मेदारी आई कप्तान एम एस धोनी पर लेकिन धोनी सुस्त शॉट खेलकर आउट हो गए। धोनी एडम मिल्ने की तेज गति की गेंदो पर जूझते हुए दिखे और आउट होकर पवेलियन जाने में भी बेहतर समझा।
धोनी पावरप्ले में बल्लेबाजी करने के लिए आए थे ऐसे में उनके मन में तेजी से रन बनाने के विचार भी होगा। बस यहीं थाला धोनी से चूक हो गई और बाउंड्री लाइन पर मुस्तैज ट्रेंट बोल्ट को अपना कैच थमा बैठे। धोनी 5 गेंद में महज 3 रन ही बना सके थे। वहीं आउट होने के बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी।
#MSDhoni #Dhoni #CSKvMI pic.twitter.com/TJwG6zzj7x
— Prabhat Sharma (@PrabS619) September 19, 2021