Daryl Mitchell Ruled Out of 5th ODI: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (WI vs NZ 5th ODI) बुधवार, 22 जुलाई को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम को एक बड़ा झटका है और उनके बैटिंग ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) चोटिल होने के कारण सीरीज के आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में लिखा, "डेरिल मिचेल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी ODI से बाहर हो गए हैं। उन्हें लो-ग्रेड हिप स्ट्रेन (हल्की कूल्हे की चोट) हुई है। वो आज बारबाडोस से रवाना हो रहे हैं और न्यूजीलैंड अपने घर वापस जाएंगे ताकि थोड़ा और आराम करके रिकवर कर सकें।"
बताते चलें कि वेस्टइंडीज टूर पर डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 3 मैचों में 40.33 की औसत से 121 रन बनाकर ये कारनामा किया है। ध्यान दें कि वो अपने हिप स्ट्रेन इंजरी के कारण चौथा वनडे भी नहीं खेल पाए थे। इस मुकाबले में उनकी जगह निक केली ने ली थी।