T20WC 2026, Super 8: डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की ताबड़तोड़ साझेदारी, साउथ अफ्रीका ने भारत के सा (Image Source: X)
T20 World Cup 2026 Super 8, India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की 97 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की चलते 187 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। वहीं अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अहम पारी खेली।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला रविवार (22 फरवरी) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।