KL Rahul ने 92 रन की तूफानी पारी से विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा,इस लिस्ट में बने नंबर 1 (Image Source: AFP)
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 52 गेंदों मे 11 चौकों औऱ 4 छक्कों दी बदौलत 92 रन की पारी खेली। भले ही राहुल शतक जड़ने से चूक गए लेकिन कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
वॉर्नर को छोड़ा पीछे
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पार 75 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में डेविड वॉर्नर को पछाड़कर राहुल तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 20वीं बार आईपीएल में 75 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में क्रिस केल और विराट कोहली की उनसे आगे हैं।