Axar Patel On Impact Player Rule: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) ने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर अपने विचार रखे हैं। गौरतलब है कि अक्षर पटेल ने साफ शब्दों में ये कह दिया है कि उन्हें तो ये नियम बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, अक्षर पटेल का मानना है कि आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण गेम में हरफनमौला खिलाड़ियों की भूमिका थोड़ी कम हो गई है जिस वज़ह से ही वो इस नियम को पसंद नहीं करते हैं। वो इस पर बात करते हुए बोले, "मुझे तो यह नियम अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि मैं एक ऑलराउंडर हूं।"
वो आगे बोले, "पहले ऐसा होता था कि बैटिंग और बॉलिंग के लिए ऑलराउंडर को टीम में लिया जाता था, लेकिन इस नियम की वजह से अब टीम मैनेजमेंट या तो बल्लेबाज या तो गेंदबाज को चुनते हैं। उन्हें लगता है कि हमें ऑलराउंडर क्यों ही चाहिए? इस वजह से मुझे यह नियम पसंद नहीं है। लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है। अगर नियम है तो है तो हमें उसे फॉलो करना है। व्यक्तिगत रूप से मुझे यह पसंद नहीं है।"