ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क(Mitchell Starc) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आईपीएल (IPL) 2026 के शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बोर्ड उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने स्टार मल्टी-फॉर्मेट गेंदबाजों के मामले में सतर्क रवैया अपना रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल आने वाले समय में काफी व्यस्त रहने वाला है। अगस्त से अगले 12 महीने के अंदर ऑस्ट्रेलिया को 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड का दौरा शामिल है। वहीं 2027 के अंत में अपने वर्ल्ड कप खिताब को डिफेंड भी करना है।
स्टार्क एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैच खेले थे और बिग बैश लीग के आखिरी मुकाबलों मे भी शिरकत की थी। हालांकि वह पिछले साल टी-20 इंटरनेशनल से रिटायर होने के कारण वर्ल्ड कप नहीं खेले।