Shikhar+Virat+MS Dhoni (Google Search)
नई दिल्ली, 14 मई| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 2019 आईपीएल से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने पर खुलकर बात की है। उन्होंने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान के साथ इंस्टाग्राम पर कई और चीजों पर भी बात की। अगर कोरोनावायरस के कारण स्थिति बिगड़ी नहीं होती तो धवन इस समय दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल खेल रहे होते।
धवन ने कहा कि आठ साल हैदराबाद में बिताने के बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स में आने की चुनौती स्वीकार की।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह बड़ी चुनौती थी। मैं थोड़ा घबराया हुआ था क्योंकि मैं एक नई टीम में जा रहा था। मैं सनराइजर्स हैदराबाद में आठ साल से था और उनके शीर्ष खिलाड़ियों में भी शामिल था। मैंने उस टीम के साथ कई आईपीएल में कुल मिलाकर 500 से ज्यादा रन किए।"