Advertisement

ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रैंड एंबेसेडर बने धोनी

नई दिल्ली, 27 नवंबर । दुबई की आतिथ्य और इवेंट प्रबंधन कंपनी ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप ने शुक्रवार को भारत की क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तीन साल का करार किया। इस करार के तहत धोनी मिडवेस्ट

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma November 27, 2015 • 16:06 PM
ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रैंड एंबेसेडर बने धोनी
ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रैंड एंबेसेडर बने धोनी ()
Advertisement

नई दिल्ली, 27 नवंबर । दुबई की आतिथ्य और इवेंट प्रबंधन कंपनी ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप ने शुक्रवार को भारत की क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तीन साल का करार किया। इस करार के तहत धोनी मिडवेस्ट ग्रुप के ब्रांड एंबेसेडर बन गए हैं। 

अमीरात व्यवसायी जफर शाह खान द्वारा स्थापित ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप के दुबई, ब्रिटेन और आयरलैंड में कई आलीशान होटल हैं। इस कंपनी का भारत के मनोरंजन व्यवसाय में भी रुचि है।  संयुक्त अरब अमीरात में मिडवेस्ट ग्रुप ने एक स्थानीय क्रिकेट टीम भी खरीद रखी है। 

कंपनी की इवेंट प्रबंधन शाखा जीएम स्पोर्टस् ने हाल ही में 20-20 टूर्नामेंट मास्टर्स चैम्पियंस लीग (एमसीएल) के लांच की घोषणा की, जो अगले साल जनवरी में शुरू होगा।  धोनी ने करार के बाद कहा, "यह मेरा भारत के बाहर पहला करार है और मैं इस अवसर के लिए ग्रैंड मिडवेस्ट ग्रुप का आभारी हूं। मैं इस कंपनी के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।"

एजेंसी

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS