Kuldeep Yadav and MS Dhoni (Twitter)
नई दिल्ली, 17 अप्रैल| महेंद्र सिंह धोनी को अपने शांत रवैये के लिए जाना जाता है और भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने बताया कि पूर्व कप्तान ने उनसे कहा कि वह बीते 20 साल से गुस्सा नहीं हुए।
कुलदीप ने एक इंस्टाग्राम वीडियो शो में 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच का एक उदाहरण दिया।
स्पिनर ने कहा, "कुशल परेरा ने कवर्स के ऊपर से बाउंड्री मार दी थी। धोनी भाई ने मुझसे चिल्लाकर फील्डिंग बदलने को कहा। मैंने उनकी सलाह नहीं मानी। अगली गेंद पर कुशल ने एक रिवर्स स्वीप खेल बाउंड्री लगा दी।"