भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में मेंटॉर की भूमिका निभाना बिल्कुल स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि भारत के पूर्व कप्तान मैदान पर टीम की कप्तानी करते समय भी कई खिलाड़ियों को गाइड करते थे और उन्हें तैयार करते थे।
बतौर खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले चुके धोनी 2027 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेंटॉर के रूप में एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। पठान ने कहा कि मेंटरशिप धोनी के लिए कोई नई जिम्मेदारी नहीं है। टीम के साथियों पर उनका प्रभाव उनकी कप्तानी की जिम्मेदारियों से कहीं बढ़कर था।
इरफान पठान ने आईएएनएस से कहा, "एमएस धोनी के लिए मेंटॉरशिप कोई नई बात नहीं है। जब वे कप्तान थे, तब भी वे कई खिलाड़ियों को मेंटर करते थे। मुझे यकीन है कि उनके क्रिकेट खेलने का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन खेल में योगदान देने का उनका सफर जारी रहेगा।"