मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों से रौंदा। रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ टीम का प्रदर्शन खिताबी मुकाबले में लाजवाब रहा।
मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले, साल 2024 में टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। मेरठ मेवरिक्स से मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फॉल्कंस का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 109 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और हिमांशउ सिंह महज 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आराध्य यादव भी सिर्फ 5 रन ही बना सके। मोहम्मद सैफ 12 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।