Duleep Trophy: ईस्ट जोन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल-1 में सेंट्रल जोन के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए, जिसके बाद ईस्ट जोन को भी इसी स्कोर पर रोका, लेकिन अपनी दूसरी पारी में सेंट्रल जोन महज 43 रन तक 3 विकेट गंवा चुकी है। दूसरे दिन की समाप्ति तक सेंट्रल जोन के पास सिर्फ 43 रन की बढ़त है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन अपनी पहली पारी में 266 रन पर सिमट गई। इस टीम ने महज 125 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद हर्ष दुबे ने रिंकू सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 55 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की। रिंकू 8 चौकों के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हर्ष ने 5 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाए।
आर्यन पांडे ने यश ठाकुर के साथ 10वें विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम को 266 के स्कोर तक पहुंचाया। आर्यन ने टीम के खाते में 22 रन जोड़े, जबकि यश ठाकुर 6 चौकों के साथ 30 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद कुरैशी ने 2-2 विकेट चटकाए।