Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेन स्टोक्स के पिता ने गोली मारकर की थी उनके भाई-बहन की हत्या

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बेन स्टोक्स की गिनती वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है। बेन स्टोक्स का निजी जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma July 11, 2021 • 23:43 PM
Cricket Image for England Allrounder Ben Stokes Untold Family Tragedy
Cricket Image for England Allrounder Ben Stokes Untold Family Tragedy (Image Source: Google)
Advertisement

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बेन स्टोक्स की गिनती वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है। बेन स्टोक्स का निजी जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि बेन स्टोक्स के पिता से शादी करने से पहले उनकी मां डेब की पहली शादी से दो बच्चे थे।

इंग्लैंड के मशहूर टेबलॉयड 'द सन' में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार बेन स्टोक्स का अतीत काफी भयानक रहा है। बेन स्टोक्स के सौतेले पिता रिचर्ड डन ने उनके चार साल के भाई एंड्रयू और आठ वर्षीय बहन ट्रेसी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना 1988 में उनके जन्म से पहले की है। स्टोक्स की मां डेब का पहले पति रिचर्ड डन से तलाक हो गया था।

Trending


लेकिन इसके बावजूद रिचर्ड डन को जब यह पता चला कि उनकी पूर्व पत्नी डेब का रग्बी कोच गेरार्ड स्टोक्स के साथ मिलना-जुलना है तब तैश में आकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। बच्चों को मारने के बाद रिचर्ड डन ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी। गेरार्ड स्टोक्स बेन स्टोक्स के पिता थे। स्टोक्स ने अपनी लाइफ के शुरुआती दिन न्यूजीलैंड में ही बिताए थे।

बाद में जब बेन स्टोक्स 12 साल के हुए तब उनके माता-पिता उन्हें लेकर न्यूजीलैंड से इंग्लैंड चले गए थे। बता दें कि इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2019 का खिताब जितवाने में बेन स्टोक्स का काफी अहम योगदान रहा था। स्टोक्स ने वर्ल्ड कप 2019 में कुल 465 रन बनाए और 7 विकेट लिए थे। 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS Ben Stokes