राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, धाकड़ ऑलराउंडर IPL 2026 से हो सकता है बाहर (Image Source: BCCI)
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। ईएसीपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन (Sam Curran) ग्रोइन में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल इसे लेकर फ्रेंचाइजी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कुरेन आखिरी बार 5 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेली थी, जहां इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार मिली थी।
बता दें कि 27 साल के कुरेन को राजस्थान ने आखिरी नवंबर में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिए खरीदा था। चेन्नई ने कुरेन और भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया। इसके बदले में चेन्नई को भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन मिले, जो हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' रहे।