रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो आईपीएल के इतिहास में ग्लेन मैक्सवेल और जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ते हुए आरसीबी के लिए 1000 रन बनाने वाला दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए है। पहले स्थान पर क्रिस गेल काबिज है।
पहले स्थान पर काबिज गेल ने 20 पारियों में बैंगलोर के लिए 1000 रन बनाने का कारनामा किया था। वहीं दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने वाले फाफ ने 1000 रन 27 पारियों में बनाये। वहीं तीसरे स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल काबिज है जिन्होंने 34 पारियों में 1000 रन बनाये थे। चौथे स्थान पर जैक्स कैलिस है जिन्होंने 36 पारियों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 1000 रन का आंकड़ा छुआ था।
RCB के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज #RCBvsMI #FafDuPlessis #IPL2023 pic.twitter.com/MGAY90tjFF
— niteesh pratap singh (@niteeshprataps1) May 9, 2023
आईपीएल 2023 के मैच नंबर 54 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकले। उन्होंने 33 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।