Fakhar Zaman Record: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर फखर ज़मान (Fakhar Zaman) मंगलवार, 13 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले (PAK vs SL 1st T20) में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। फखर के पास वो कारनामा करने का मौका है, जो कि टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म (Babar Azam) और मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) जैसे नामी क्रिकेटर भी नहीं कर पाए।
फखर ज़मान रचेंगे इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि फखर ज़मान पाकिस्तान के एक आक्रमक और अनुभवी बल्लेबाज़ हैं। वो पाकिस्तान के लिए 122 मैचों की 112 पारियों में 2537 रन बना चुके हैं। इस दौरान फखर ने 99 छक्के और 241 चौके लगाए। खास बात ये है कि अब फखर के पास पाकिस्तान-श्रीलंका तीसरे टी20 में अपने 100 T20I छक्के पूरे करने का सुनहरा मौका है।
पाकिस्तान के 20 साल के T20I क्रिकेट इतिहास में अब तक किसी भी बल्लेबाज़ ने 100 छक्के लगाने का कारनामा नहीं किया है। फखर ये खास सेंचुरी बनाने वाले पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ध्यान दें फखर मौजूदा समय में पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं।