PAK vs AUS: पाकिस्तान को डबल झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए 2 बल्लेबाज (Image Source: AFP)
Pakistan vs Australia ODI 2026: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) और सैम अयूब (Saim Ayub) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (20 मई) को इसकी जानकारी दी।
एक बयान में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि ओपनिंग बल्लेबाज "आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 30 मई से ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे की शुरूआत होगी। "
बोर्ड ने बताया कि दोनों खिलाड़ी फिलहाल रिहैब में हैं और चोट से उबर रहे हैं और पाकिस्तान की मेडकल टीम की निगरानी में हैं। जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे।
बयान में बताए अनुसार, टीम और खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी आगे की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।