Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत का श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने पर फैंस का हेड कोच गंभीर पर फूटा गुस्सा, कहा- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रन की करारी मात देते हुए सीरीज 2-0 से जीत ली। ये बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की पहली वन सीरीज हार है। ऐसे में फैंस

Advertisement
भारत का श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने पर फैंस का हेड कोच गंभीर पर फूटा गुस्सा, कहा- आपसे ऐसी उम
भारत का श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने पर फैंस का हेड कोच गंभीर पर फूटा गुस्सा, कहा- आपसे ऐसी उम (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Aug 07, 2024 • 09:33 PM

तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रन की करारी मात देते हुए सीरीज 2-0 से जीत ली। श्रीलंका ने इससे पहले भारत को कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज 1997 में हराई थी। ये बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की पहली वन सीरीज हार है। ऐसे में फैंस गंभीर पर बहुत गुस्सा है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
August 07, 2024 • 09:33 PM

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत 26.1 ओवर में 138 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत के सीरीज हार जानें के बाद फैंस काफी निराश है और नए हेड कोच पर अपनी भड़ास निकाल रहे है। शल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आयी ढेरों प्रतिक्रियाओं में कुछ यहाँ नीचे दी गयी है। 

Trending

तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 102 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 96 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 82 गेंद में 4 चौको की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डेब्यूटेंट रियान पराग ने भारत की तरफ सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव लेने में सफल रहे। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 20 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। सुंदर ने 25 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी झोली में डालें। 

Advertisement

Advertisement