शेफील्ड शील्ड के मुकाबले में कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने फील्डिंग का ऐसा नजारा दिखाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। शॉर्ट लेग पर खड़े बैनक्रॉफ्ट ने महज 0.38 सेकेंड के रिएक्शन टाइम में एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। इस शानदार प्रयास ने मैच का माहौल ही बदल दिया और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
शनिवार (14 मार्च) से क्रिकेट सेंट्रल सिडनी में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टस्ट क्रिकेट लीग शेफील्ड शील्ड के मुकाबले के दौरान फील्डिंग का एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने शॉर्ट लेग पर खड़े होकर ऐसा कैच लपका जिसे इस सीजन के सबसे बेहतरीन कैचों में गिना जा रहा है।
यह घटना न्यू साउथ वेल्स की पहली पारी के दौरान हुई। बल्लेबाज लचलन शॉ ऑफ स्पिनर कोरी रोचिच्चियोली की गेंद का सामना कर रहे थे। रोचिच्चियोली ने ऑफ ब्रेक डाली, जिस पर शॉ ने डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर तेजी से शॉर्ट लेग की तरफ हवा में चली गई।