पिछले कुछ समय से पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली क्रिकेट को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं और इसी के चलते उन्होंने पूर्वी दिल्ली क्रिकेट लीग के जल्द शुरू होने का ऐलान कर दिया है। पूर्वी दिल्ली से सांसद गंभीर ने शुक्रवार (10 सितंबर) को ट्विटर पर ये बड़ी घोषणा की।
गंभीर ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं, जहां ये प्रतियोगिता खेली जाएगी। तस्वीरों में परिसर के बुनियादी ढांचे और स्टेडियम की स्थिति पर प्रकाश डाला गया है। एक तस्वीर में गंभीर को पोडियम पर बोलते हुए भी देखा गया था। इस दौरान कई लोगों ने उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।
गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, "मैं डिलीवर करने का वादा करता हूं! यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम तैयार! जल्द शुरू होने वाली है ईस्ट दिल्ली क्रिकेट लीग!"।
I PROMISE TO DELIVER!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 10, 2021
World Class Stadium ready at Yamuna Sports Complex! East Delhi Cricket League to start very soon! #DelhiNeedsHonesty pic.twitter.com/DpYJ1xUET2