Glenn Maxwell Vini Raman: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑल राउंड ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेन और विनी रमन के शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। जो कि तमिल भाषा में छपा हुआ है और उससे ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि मैक्सवेल की शादी मार्च के महीने में संपन्न हो सकती है।
ग्लेन मैक्सवेल बीते लंबे समय से भारतीय मूल की विनी रमन को डेट कर रहे थे। अब खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। बता दें कि सोशल मीडिया पर मैक्सवेल और विनी की शादी के कार्ड का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक इस जोड़े की शादी मार्च के महीनें में होने की खबरें है।
तमिल भाषा में छपे इस कार्ड को अभिनेत्री नंदिनी सत्यमूर्ति ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा ‘ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी होने वाली है। पारंपरिक तमिल मुहूर्त पत्रिका के अनुसार, हम कह सकते हैं कि यह शादी तमिल रीति रिवाजों से होगी। क्या इसाई रीति रिवाजों से भी शादी होगी? बधाई हो ग्लेन और विनी!’
GlennMaxwell marrying Vini Raman. Going by the cute traditional Tamil muhurta patrikai, we'd bet there may likely be a TamBram ceremony... Will there be a white gown wedding too?
— Kasturi Shankar (@KasthuriShankar) February 12, 2022
Congratulations Glenn and Vini ! @Gmaxi_32 pic.twitter.com/uJeSjHM1we