Glenn Maxwell Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने बीते शुक्रवार, 21 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के आखिरी ग्रुप मुकाबले में ओमान (AUS vs OMN) के 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि T20I में कोई भी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी कर पाया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 ओवर गेंदबाज़ी की और ओमान को सिर्फ 13 रन देकर उनके 2 विकेट चटकाए। उन्होंने वसीम अली (33 गेंदों पर 32 रन) और जितेन कुमार रामानंदी (03 गेंदों पर 01 रन) का विकेट लिया।
इसी के साथ अब ग्लेन मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 2000 प्लस रन बनाए, 50 प्लस विकेट लिए और 50 प्लस कैच पकड़े। खास बात ये है कि T20I में ग्लेन मैक्सवेल से पहले सिर्फ अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा, भारत के हार्दिक पांड्या, और मलेशिया के विरनदीप सिंह ने ये कारनामा किया है।