6,6,6,6,6: Jos Buttler ने बनाया गजब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें क्रिकेटर बने (Image Source: AFP)
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जड़े और इसके साथ ही कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
अपनी पारी का पांचवां छक्का जड़ते ही बटलर ने टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल औऱ निकोलस पूरन ने ही ऐसा किया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एलेक्स हेल्स (595) को पीछे छोड़ा।