IPL 2026: जोस बटलर DC के खिलाफ बना सकते हैं कई रिकॉर्ड,क्रिस गेल की लिस्ट में शामिल होने के करीब (Image Source: X.Com (Twitter))
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। पहले दो मुकाबलों में बटलर को शुरूआत तो मिली लेकिन उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके और क्रमश: 39 रन और 26 रन की पारी खेली।
टी-20 क्रिकेट में 14000 रन
बटलर ने अभी तक 495 मैच की 466 पारियों में 34.94 की औसत और 146.11 की स्ट्राईक रेट से 13909 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में 91 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो टी-20 मे 14000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के दूसरे औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।