IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी vs गुजरात पेस अटैक, कौन मारेगा बाजी? (Image Source: X.com/Twitter)
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2: रविवार 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन आरसीबी से कौन भिड़ेगा। इसका फैसाल होगा शुक्रवार को मुल्लांपुर में होने वाले दूसरे क्वालीफायर में, जिसमें आमने-सामने होगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स।
गुजरात जहां पहले क्वालीफायर में आरसीबी को हाथों करारी हार के बाद यहां पहुंची है वहीं राजस्थान ने इस मैदान पर ही हैदराबाद पर शानदार जीत से इस अहम मुकाबले में जगह बनाई है।
गुजरात टाइटंस की मजबूत तेज गेंदबाजी के सामने दूसरे क्वालीफायर में सबसे बड़ा टारगेट होगा रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोकना। 15 साल के सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों में 97 रन बनाकर अकेले दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया था।