MI Probable Playing XI vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (RR vs MI) के बीच मंगलवार, 07 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
हार्दिक पांड्या की होगी वापसी: मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या ने बीमार होने के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेला था, हालांकि अब वो पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। हार्दिक ने नेट्स में बैटिंग और बॉलिंग की भी जमकर प्रैक्टिस की है, ऐसे में कोई शक नहीं कि वो मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे।
मयंक मारकंडे का कटेगा पत्ता: हार्दिक की वापसी के साथ MI की प्लेइंग कॉम्बिनेशन से स्पिन गेंदबाज़ मयंक मारकंडे बाहर हो सकते हैं। वो टीम के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में प्लेइंग कॉम्बिनेशन में मौजूद थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ 3 ओवर गेंदबाज़ी की और 12 की इकोनॉमी से 36 रन दिए।