भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे वर्ल्ड 2025 कप जीत के बाद मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर अपनी ट्रॉफी के साथ वो तस्वीर क्लिक कराई, जो सालों पहले एमएस धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद खिंचवाई थी। इस तस्वीर ने एक बार फिर उस ऐतिहासिक रात की यादें ताज़ा कर दीं, जब भारत ने घरेलू मैदान पर विश्व विजेता बनकर इतिहास रचा था।
भारत की महिला टीम ने जब 2025 वनडे वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उस पल को और भी यादगार बना दिया। उन्होंने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई बिल्कुल वैसे ही, जैसे एमएस धोनी ने 2011 में पुरुष वर्ल्ड कप जीत के बाद की थी। यह फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है और लोगों ने इसे ‘धोनी मोमेंट रीक्रिएट’ का नाम दे दिया है।
Captain Harmanpreet Kaur with the prestigious ICC Women&39;s Cricket World Cup TrophyTeamIndia WomenInBlue CWC25 Champions ImHarmanpreet pic.twitter.com/2CMt4X3Rxi
BCCI Women (BCCIWomen) November 3, 2025
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, जबकि हरमनप्रीत की टीम ने 47 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया। महिला टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर देश को पहली बार महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई।