भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज़ हर्ष दुबे (Harsh Dubey) मौजूदा समय में घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी (Duldeep Trophy 2026) खेल रहे हैं। वो Central Zone टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने सेमीफाइनल-1 में कमाल की गेंदबाज़ी की है। उन्होंने अपने एक ही ओवर में विपक्षी टीम East Zone को दो झटके दिए हैं। हर्ष ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) को एक के बाद एक गेंद पर आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
ये घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 26वें ओवर में घटी। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 92 रन बना चुके थे और तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे कि इसी बीच हर्ष ने अपनी दूसरी गेंद ऑफ स्टंप पर 85.3 kph की रफ्तार से डिलीवर करके उन्हें फंसाया। वैभव इस गेंद पर लेग साइड की तरफ छक्का मारने की कोशिश में नाकाम हुए और उन्होंने बाउंड्री पर खड़े फील्डर अरखद खान को कैच देकर अपना विकेट खो दिया।
इसके बाद हर्ष दुबे ने अपनी अगली ही गेंद पर दाएं हाथ के बल्लेबाज़ कुमार कुशाग्र का शिकार किया और उन्हें अपनी स्पिन से चकमा देकर स्लिप पर अमन मोखाडे के हाथों कैच आउट करा दिया। वो गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे। तो ऐसे हर्ष दुबे ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।