भारतीय क्रिकेट टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा का आईपीएल 2026 में खेलना नामुमकिन सा नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें हाल ही में BCCI नमन अवॉर्ड्स में देखा गया लेकिन वो इस इवेंट में एक छड़ी का सहारा लेकर चल रहे थे जिससे ये साफ हो गया कि अगर वो बिना छड़ी के सहारे चल नहीं पा रहे हैं तो आईपीएल में खेलने का तो सवाल ही नहीं उठता।
राणा की इस साल की शुरुआत में सफल सर्जरी हुई थी और वो फ़िलहाल अपनी रिकवरी के रिहैबिलिटेशन दौर में हैं। राणा की ताजा तस्वीर को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये तेज़ गेंदबाज़ कई महीनों तक मैदान से बाहर रहेगा, जिसका मतलब है कि वो 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सीज़न में नहीं खेल पाएंगे।
Harshit Rana walking with a walking stick during the BCCI Awards.
— Sonu (@Cricket_live247) March 16, 2026
Get well soon, Harshit Rana. pic.twitter.com/OPmqLvRXW9
राणा को नमन अवॉर्ड्स के दौरान 2024-25 सीज़न के लिए 'बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष)' का अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड्स में कई और भारतीय क्रिकेटर भी आए हुए थे और उन्हीं में से एक 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी रहे। इस दौरान हर्षा भोगले ने सूर्यवंशी से कई मजेदार सवाल भी पूछे जिसमें से एक सवाल का जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 175 रनों का महारिकॉर्ड तोड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की। वैभव से पूछा गया था कि वो क्रिस गेल का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे। एक ओवर में छह छक्के, सबसे तेज शतक या एक इनिंग में 175 रन?