Hasan Mahmud Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट लेने के बाद हसन महमूद (Hasan Mahmud Record)
Hasan Mahmud Record: बांग्लादेश के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज़ हसन महमूद (Hasan Mahmud) गुरुवार, 13 अगस्त के दिन डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड (AUS vs BAN 1st Test) पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे। आलम ये रहा है कि उन्होंने महज़ 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए और इसी के साथ इतिहास रचकर एक साथ कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
टूटा मोहम्मद रफ़ीक का महारिकॉर्ड: महमूद हसन बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेस्ट टेस्ट स्पेल डालने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद रफीक का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है, जिन्होंने साल 2006 में फतुल्लाह में 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बेस्ट स्पेल डालने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज़
- 6/55 – हसन महमूद, डार्विन, 2026*
- 5/62 – मोहम्मद रफीक, फतुल्लाह, 2006
- 5/68 – शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017
- 5/85 – शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017