IPL 2026, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए शुरुआती ओवरों में ही मैच का रुख तय कर दिया। नतीजा ये रहा कि दिल्ली कैपिटल्स पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।
आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ।
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने डेब्यू कर रहे साहिल पारख को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में केएल राहुल (1) और समीर रिजवी (0) को आउट कर दिल्ली को गहरे संकट में डाल दिया।