Heinrich Klaasen 105M Six: साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) SA20 लीग में धमला मचा रहे हैं। ये विकेटकीपर बल्लेबाज़ डरबन सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं और बीते शनिवार 20 जनवरी को क्लासेन ने 17 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच क्लासेन के बैट से एक गगनचुंबी छक्का निकला जो कि 105 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा।
स्टेडियम की छत पर पहुंच गई गेंद
हेनरिक क्लासेन बड़े-बड़े छक्के चौके मारने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के गेंदबाज़ों के खिलाफ भी ऐसा ही करके दिखाया। महज अपनी 31 रनों की पारी के दौरान क्लासेन ने 3 बड़े छक्के जड़े जिसके से एक क्लासेन के बैट से टकराकर स्टेडियम की छत पर ही पहुंच गया।
Just the longest six of the #Betway #SA20 so far… no big deal. #WelcomeToIncredible #DSGvSEC pic.twitter.com/7F4xjI9Rxi
— Betway SA20 (@SA20_League) January 20, 2024