आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बार फिर फील्डिंग का जबरदस्त नमूना देखने को मिला, जब जेवियर बार्टलेट ने शानदार कैच लेकर सबको चौंका दिया। जोस बटलर जो सेट होकर बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, उन्हें एक जबरदस्त कैच के जरिए पवेलियन लौटना पड़ा।
मंगलवार (31 मार्च) को आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने है। इस मैच में जेवियर बार्टलेट ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर क्रीज पर जम चुके थे और 33 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही डेथ ओवर्स करीब आए, बटलर ने गियर बदलने का फैसला किया।
पारी के 16वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर बटलर ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए लंबा शॉट खेला। गेंद सीधे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर जा रही थी और ऐसा लग रहा था कि यह आसानी से छक्का बन जाएगा। लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े बार्टलेट ने कुछ और ही सोच रखा था।