IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की तिकड़ी के पास भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
तीनों दिग्गजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा तथा आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
दरअसल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा अब तक भारत के लिए 226 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले एक साथ खेल चुके हैं। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यह तिकड़ी कम से कम दो मुकाबलों में एक साथ मैदान पर उतरती है, तो वह 228 मैचों के आंकड़े तक पहुंच जाएगी।