ENG vs IND ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। चोट के कारण नितीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है, जो लगभग दो साल बाद भारत की वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से एजबेस्टन में होगी। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भारतीय टीम में शिवम दुबे को शामिल किया गया है।
शिवम दुबे की लगभग दो साल बाद भारत की वनडे टीम में वापसी हुई है। दुबे ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन और गेंदबाजी में आए सुधार का उन्हें अब इनाम मिला है।