NZ vs IND 2nd ODI में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल (NZ vs IND 2nd ODI: शुभमन गिल ने जीता टॉस, देखें Playing XI)
New Zealand vs India 2nd ODI: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 06 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है।
वेलिंगटन वनडे के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। बारिश के कारण मुकाबला शुरू होने में देरी हुई है जिस वज़ह से खेल 50-50 ओवर नहीं, बल्कि 47-47 ओवर में खेला जाएगा। एक टीम के दो गेंदबाज़ों को पूरे 10 ओवर डालने की अनुमति है, वहीं बाकी गेंदबाज़ 9-9 ओवर कर सकेंगे। पहला पावरप्ले 1 से 10 ओवर तक, दूसरा पावरप्ले 11 से 38 ओवर और तीसरा पावरप्ले 39 से 47 तक रहेगा।
भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन