कोलकाता, 18 नवंबर (CRICKETNMORE)| ईडन गार्डन्स स्टेडियम में श्रीलंका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 59.3 ओवरों का सामना किया।
172 रन का स्कोर टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर बनाया गया दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 2005 में चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने 167 रन बनाए थे।
भारत ने बारिश से बाधित दूसरे दिन की समाप्ति तक पांच विकेट पर 74 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा 47 और रिद्धिमान साहा 6 रनों पर नाबाद लौटे थे। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म किए जाने तक 32.5 ओवरों का सामना किया था। इनमें से 11.5 ओवर पहले दिन के हैं। दूसरे दिन भोजनकाल के बाद का खेल सम्भव नहीं हो सका था। दिनेश कार्तिक की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप