रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया में अपना 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर रहे हैं। हालांकि, रोहित चयन के लिए तीसरे टेस्ट मैच से उपलब्ध रहेंगे। रोहित के साथ उनकी पत्नी और बेटी ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। आज (21 दिसंबर) को भारत के इस स्टार बल्लेबाज की पत्नी रितिका सजदेह का जन्मदिन है और हिटमैन ने अपनी पत्नी को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितिका के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की और अपनी पत्नी को जन्मदिन विश किया। उन्होंने इस खास मौके पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग, लव यू फोरेवर रितिका सजदेह।”
रोहित और रितिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं और फैंस इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, अगर रितिका और उनकी बेटी समायरा उनके साथ होते तो वो इस खास दिन को और स्पैशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।