भारतीय बल्लेबाज औऱ कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को फ्लाइट में बीमार पड़ने के बाद अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मयंक मंगलवार (30 जनवरी) को त्रिपुरा की राजधानी से कर्नाटक की टीम के साथ दिल्ली जा रहे थे।
मयंक ने फ्लाइट में कुछ पेय पदार्थ पिया जिसके बाद उन्हें उसके गले में बेचैनी और जलन महसूस हुई और उल्टी हुई। फिर उन्हें फ्लाइट से उतारकर तुंरत अस्पताल ले जाया गया।
KSCA के अध्यक्ष रघुराम भट्ट ने कहा. “ मयंक खतरे से बाहर है और उन्हें कल तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वह वापस बेंगलुरू जाकर डॉक्टरों को दिखाएंगे और उसके बाद आगे को लेकर कोई फैसला लेंगे। KSCA को उम्मीद है वह जल्द ही मैदान पर लौटेंगे।
Mayank Agarwal has reportedly been admitted to a hospital in Agartala after complaining of a burning sensation in his mouth and throat.#CricketTwitter #IndianCricket #TeamIndia #MayankAgarwal pic.twitter.com/YieoZqbzPT
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 30, 2024