Smriti Mandhana एक और World Record बनाने की दहलीज पर, पाकिस्तान के खिलाफ रच सकती हैं इतिहास ( India opener Smriti Mandhana)
India Women vs Pakistan Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के पास शनिवार (5 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा।
महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन
मंधाना ने अभी तक खेले गए 173 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 167 पारियों में 30.79 की औसत से 4681 रन बनाए हैं। अगर इस मुकाबले में वह 78 रन बना लेती हैं तो महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच जाएंगी।