Mumbai Indians vs Chennai Super Kings ()
7 अप्रैल, (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शनिवार (7 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे को टक्कर देंगी।
दो साल के बैन के बाद लौटी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी। धोनी की नेतृत्व में टीम पहले दो बार चैंपियन बन चुकी है। वहीं रोहित शर्मा का लक्ष्य मुंबई इंडियंस को चौथा आईपीएल खिताब जीतना होगा। मुंबई 2013,2015 और 2017 में चेंपियन बन चुकी है।
दोनों टीमों के बीच पुराने रिकॉर्ड के अनुसार मुंबई इंडियंस का पलड़ा ज्यादा भारी है। मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 13 और चेन्नई ने 11 मैच जीते हैं।