IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच थ्रिलर मुकाबला देखने को मिला। पूरे खेल के दौरान मैदान पर दिलचस्प घटनाओं में कोई कमी नहीं आई लेकिन मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी थी जिसपर अब यूजर्स का ध्यान जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के 8 वें ओवर में रिचर्डसन ने जिस गेंद पर बटलर को आउट किया उस वक्त गेंद के एक तरफ नीले रंग का निशान देखा गया था।
इस नीले रंग के निशान को देखने के बाद यूजर्स जमकर इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और पूछना चाह रहे हैं कि आखिरकार गेंद पर या नीले रंग कहां से आया। या फिर कोई टेप था जो गेंद पर लगा था और किसी ने भी इसको लेकर ऑब्जेक्शन क्यों नहीं उठाया। यूजर्स के मन में फिलहाल इसको लेकर काफी ज्यादा सवाल घूम रहे हैं।
— Aditya Das (@lodulalit001) April 12, 2021
@StarSportsTamil #staraikelungal
— Abeshek sriramn (@AbeshekSriramn) April 12, 2021
While jhye Richardson took wicket I saw a blue tape on the ball what was it ?
#RRvPBKS
— Sujay Anand (@SujayAnand3) April 12, 2021
Any one reply
Why blue mark on the Ball
गेंद पर नीले रंग के निशान का राज क्या है हम आपको उसे बताने की कोशिश करते हैं। दरअसल, वाइड लाइन पर जो पट्टी थी उसे नीले रंग से पेंट किया गया था उसी के संपर्क में आने के बाद गेंद पर भी वह नीला निशान लग गया था। हालांकि, बाद में उस निशान को गेंद से छूटा दिया गया था।