आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के बल्ले से लगातार रन निकल रहे है। वो इस सीजन में दो शतक जड़ चुके थे और आज क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडिंयस के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया। उन्होंने 49 गेंद में शतक लगाया था। अपनी पारी के दौरान उन्होंने आकाश मधवाल (Akash Madhwal) के ओवर में 3 छक्के जड़ते हुए अपनी शानदार फॉर्म दिखाई।
एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट लेने वाला आकाश गुजरात की पारी का 12वां ओवर करने आये। आकाश ने 12वें ओवर की पहली गेंद फुल और गिल के पैड पर डाली। गिल ने इस गेंद पर स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। आकाश ने ओवर की दूसरी गेंद शार्ट डाली और गिल ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लगातार दूसरा छक्का मार दिया। आकाश ने ओवर की 5वीं गेंद स्लॉट में डाली और गिल ने उसको सही अंजाम पर पहुंचा दिया। गिल ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का मार दिया।
Extraordinary!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2023
Shubman Gill is putting on a show once again with his supreme batting #TATAIPL | #Qualifier2 | #GTvMI | @ShubmanGill pic.twitter.com/aE8nEZxI19
आईपीएल 2023 के क्वालिफायर 2 में टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, "हम लक्ष्य का पीछा करेंगे। पिच थोड़ी स्टिकी लग रही है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच बेहतर होती जाएगी। यह हमारा कम्फर्ट है, हम क्या करना चाहते हैं। हमने इस सीजन में अच्छा पीछा किया है। यह एक अलग टीम है, हमारी टीम में कई नए चेहरे हैं। एक टीम के तौर पर हमने इस तरह की कई स्थितियों का सामना किया है। अपना सर्वश्रेष्ठ पैर आगे रखना महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट की शुरुआत में थोड़ी नर्वस थी, लेकिन अब सब ठीक हो गया है। सिर्फ एक बदलाव हुआ है शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय की वापसी हुई है।"