Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2024: दिल्ली के गेंदबाजों का कहर, गुजरात को 17.3 ओवर में 89 के स्कोर पर किया ढेर

आईपीएल 2024 के 32 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी के आगे गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में 89 के स्कोर पर ढेर हो गयी।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 17, 2024 • 21:18 PM
IPL 2024: दिल्ली के गेंदबाजों का कहर, गुजरात को 17.3 ओवर में 89 के स्कोर पर किया ढेर
IPL 2024: दिल्ली के गेंदबाजों का कहर, गुजरात को 17.3 ओवर में 89 के स्कोर पर किया ढेर (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 32 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शानदार गेंदबाजी के आगे गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की पूरी टीम 17.3 ओवर में 89 के स्कोर पर ढेर हो गयी। ये इस सीजन का सबसे कम टोटल है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पंत ने इस मैच में दो स्टंपिंग की है और दो कैच पकडे है। गुजरात ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में साई सुदर्शन की जगह शाहरुख खान को खिलाया लेकिन वो 0(1) के स्कोर पर आउट हो गए। 

गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन राशिद खान ने बनाये। उन्होंने 24 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। सुदर्शन ने 9 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाये। राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मुकेश कुमार ने हासिल किये। 2-2 विकेट ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट खलील अहमद और अक्षर पटेल लेने में कामयाब रहे। 

Trending


गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद। 

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अभिषेक पोरेल, लिज़ाद विलियम्स, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव। 

Also Read: Live Score

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, मानव सुथार, शाहरुख खान, साई किशोर और दर्शन नालकंडे। 


Cricket Scorecard

Advertisement