आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस के नेहल वढेरा (Nehal Wadhera) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) का शानदार कैच लपका। वहीं गेंदबाजी पीयूष चावला कर रहे थे। इस मैच में लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया।
पीयूष चावला ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। दीपक ने इस गेंद पर स्लाइस किया। गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई, जहां नेहल तैनात थे। ऐसा लग रहा था कि गेंद उनके ऊपर से जा रही है लेकिन उन्होंने उछलते हुए दोनों हाथों से एक शानदार कैच लपक लिया। कैच लेने के समय नेहल वढेरा पीठ के बल गिर गए और घायल हो गए। वह बेहद दर्द में दिख रहे थे चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। दीपक ने 9 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाये।
What. A. Catch #TATAIPL #IPLonJioCinema #MIvLSG #IPLinMarathi pic.twitter.com/WXwVaP1kwR
— JioCinema (@JioCinema) May 17, 2024
पूरन ने लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।कप्तान राहुल ने 41 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंद में 5 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। आयुष बदोनी ने 10 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाये। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने अपनी झोली में डालें।