Advertisement

सूर्यकमार के आगे नतमस्तक हुई SRH, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की 7 विकेट से धमाकेदार जीत

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap May 06, 2024 • 23:16 PM
सूर्यकमार के आगे नतमस्तक हुई SRH, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की 7 विकेट से धमाकेदार जीत
सूर्यकमार के आगे नतमस्तक हुई SRH, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की 7 विकेट से धमाकेदार जीत (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के शतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा की जगह सनवीर सिंह की खिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने स्कोरबोर्ड ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 48(30) रन ट्रैविस हेड के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्के लागए। कप्तान पैट कमिंस ने 35(17)* रन की पारी खेली। नितीश रेड्डी ने 20(15) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े। मार्को यानसेन ने 12 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन और अभिषेक ने 16 गेंद में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये। 

Trending


हेड और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 56 (37) रन जोड़े। इस साझेदारी में ज्यादा आक्रामक हेड रहे। कमिंस और सनवीर (7 गेंद में 8*) ने नौवें विकेट के लिए 37(19)* रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। कप्तान हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किये। डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह के खाते में एक-एक विकेट गया। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने मैच को 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर और 174 रन बनाकर जीत लिया। सूर्यकुमार ने 51 गेंद में 12 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने छक्का जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई और अपना शतक पूरा किया। तिलक वर्मा ने 32 गेंद में 6 चौको की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार और तिलक ने चौथे विकेट के लिए 143* (79) रन की मैच जिताऊ साझेदारी की।हैदराबाद की तरफ से एक-एक विकेट भुवनेश्वर कुमार, कप्तान कमिंस और यानसेन ने चटकाए। 


Cricket Scorecard

Advertisement