Karn Sharma Injured: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में बीते गुरुवार, 17 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइडर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमों के बीच भिड़ंत हुई जिसके दौरान एक बेहद ही दर्दनाक नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज़ कर्ण शर्मा (Karn Sharma) फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए थे जिसके कारण उन्हें मुकाबले से बाहर होकर वापस पेविलयन लौटना पड़ा।
ये दर्दनाक घटना सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर दीपक चाहर करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा ने मिड विकेट की तरफ एक तेज तर्रार शॉट जड़ दिया था। MI के लिए इस पॉजिशन पर कर्ण शर्मा तैनात थे जिन्होंने गेंद को देखकर कैच पकड़ने की भरपूर कोशिश की।
यहां पर ही जब कर्ण शर्मा गेंद लपकने के लिए गए तभी अपने दाएं हाथ की उंगली चोटिल कर बैठे। उन्हें बड़ी चोट आई थी और उनके हाथ से खून भी निकल रहा था। यही वज़ह थी जिस कारण उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा और वो फिर मैच के दौरान वापस बॉलिंग करने नहीं आ पाए। आप नीचे कर्ण शर्मा की चोट का फोटों देख सकते हो।
Karn Sharma injured his hand while taking a catch with bleeding.
— (@anurandey_7) April 17, 2025
Hope it's nothing serious!#MIvsSRH #RohitSharma #SRHvsMI #RCBvsCSK pic.twitter.com/7y2Ari43Uw