IPL 2025: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने ठोके तूफानी पचास, लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 210 रनों क (Image Source: AFP)
DC vs LSG IPL 2025: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के तूफानी अर्धशतकों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 210 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
दिल्ली को 47 रन के कुल स्कोर पर एडेन मार्करम (15) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पूरन औऱ मार्श ने मिलकर तूफानी साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े।