IPL 2026: पंजाब किंग्स पर शानदार जीत से DC को पॉइंट्स टेबल में फायदा, इनके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कै (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के हिमाच प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 3 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन और प्रियांश आर्या ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए।
जवाब में दिल्ली ने 1 ओवर बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली। जिसमें डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। दिल्ली ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।